Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Monsoon Update: उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा मानसून, 16 जून तक इन राज्यों में शुरू होगी बारिश

Monsoon Update:digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मानसून दक्षिण भारत को भिगोते हुए अब धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहा है। 3 जून को केरल में मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद अब तक मानसून महाराष्ट्र, तमिलनाडु आदि राज्यों में तरबतर करते हुए आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र भी भारी बारिश के चलते आम जीवन काफी प्रभावित हुआ है। आर्थिक राजधानी मुंबई समेत कई इलाकों में जलभराव जैसी दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़।

मध्यप्रदेश में समय से पहले पहुंचा मानसून

मध्य प्रदेश में इस साल समय से पहले मानसून पहुंचा है। बीते दो दिन में मध्यप्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है और आंधी तूफान के कारण हरदा-होशंगाबाद जिले में तो कई स्थानों पर सैकड़ों पेड़ भी गिरे है। यहां किसानों ने बोअनी की भी शुरुआत कर दी है। वहीं उत्तर भारत की बात की जाए तो एक या दो दिन में दिल्ली, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में बारिश शुरू हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में 14 जून को मानसून पहुंच जाएगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश और आंधी की गतिविधि 15-16 जून तक और बढ़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा में छिटपुट भारी बारिश (6-7 सेमी) के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (1-3 सेमी) जारी रह सकती है।

उत्तरप्रदेश में जमकर बरसे बादल

बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण प्री मानसून गतिविधियां उत्तरप्रदेश में भी शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले 4 या 5 दिनों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। उत्तरप्रदेश के राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने कहा है कि मानसून मध्य प्रदेश को पार कर चुका है और उत्तरप्रदेश में 3 दिन में पूरी तरह से छा जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

भारत में दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव, जानिए जिम्मेदारी संभालने वाले…

नई दिल्ली 18वीं लोकसभा के स्पीकर के चयन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *